{"_id":"6584a2ad45a0e03e7a04eb46","slug":"mad-dog-bit-7-people-in-two-days-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-10774-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो दिन में पागल कुत्ते ने 7 लोगों पर काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो दिन में पागल कुत्ते ने 7 लोगों पर काटा
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर में पागल कुत्ते ने हमला करके दो दिन के भीतर सात लोगों को काट लिया। तीन लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए। कुत्ते की दहशत के चलते ग्रामीण घरों में कैद हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
बुधवार को मीरपुर गांव के पास सितारा ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। कुत्ते के हमले में मोहम्मद अर्सलान, अल शिफा, अब्बू सुफियान, अकबर अली बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वहीं बृहस्पतिवार को भी इसी कुत्ते ने घर से कूड़ा डालने गांव के बाहर गई माया देवी पर हमला कर दिया। माया देवी के चिल्लाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक कुत्ते ने माया देवी के चेहरे और पैरों में काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। सुबह में रजनी, देवराज को भी घायल कर दिया। सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुत्ता पागल हो गया है। जिसके डर के कारण ग्रामीण अपने घरों में कैद होने को विवश हैं।