फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   maboob say i have not invole in shaukat murder

शौकत पाशा मर्डर केस को विपक्षी दे रहे हवा : महबूब अली

Sun, 11 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 11 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
maboob say i have not invole in shaukat murder
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे प्रदेश सरकार में रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री ने रविवार को शौकत पाशा मर्डर केस में अपनी सफाई दी। इंदिरा चौक पर फारुख सैफी के मेडिकल स्टोर पर रुके महबूब अली ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, शौकत पाशा मर्डर केस से मेरा कोई लेना-देना नहीं। मामले को विपक्ष्‍ाी हवा दे रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि, उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। उसकी रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। वैसे वो हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने विपक्षियों पर इस मुद्दे को बेवजह तूल देने का आरोप लगाया। कहा कि,  कहा कि चुनाव में उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भरोसा जताया कि, इस बार भी वह जीतेंगे। कहा कि, सियासी लोगों की वजह से ही यह मामला बिगड़ रहा है। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। चुनौती दी कि, कोई साबित कर दे कि विकास कार्य नहीं हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा। खुद की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि, पिछली सरकारों के कार्यकाल में जनपद अमरोहा को 10-12 घंटे का ही बिजली शेड्यूल था। सपा सरकार आने के बाद से 20 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरौला में भी 20 घंटे बिजली का शेड्यूल है। वहीं नगर में चोरी की बढ़ती वारदातों के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि, पुलिस के आला अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे। कहा कि, सपा सरकार की ओर से दुग्ध डेयरियों के बंद होने के सवाल कहा कि, ज्यादातर डेयरियां चल रहीं हैं। जहां कुछ दलालों की वजह से गाय और भैंस उपलब्ध नहीं हो सकीं, वही डेयरियां बंद हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed