फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lover gone to meet his girlfriend at Shivratri fair family members caught and got them married

शिव ने बना दी जोड़ी: शिवरात्रि मेले में प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, घरवालों ने पकड़कर करा दी शादी

Thu, 24 Jul 2025 09:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 09:00 PM IST
सार

बुधवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आदमपुर के शिव मंदिर में लगने वाले सावन माह की शिवरात्रि मेले में ले गया। जब वह देर रात प्रेमिका को छोड़कर जाने लगा, तो ग्रामीणों और परिजनों ने उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन
lover gone to meet his girlfriend at Shivratri fair family members caught and got them married
पंचायत के बाद करा दी गई शादी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यूपी के अमरोहा स्थित आदमपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी ने सुखद मोड़ लिया है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव का युवक प्रेमिका से मिलने महाशिवरात्रि के मेले में आदमपुर पहुंच गया। जहां दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत बैठी। पंचायत ने दोनों की शादी कराने का फरमान जारी कर दिया। लिहाजा दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है। 

विज्ञापन

रात प्रेमिका को छोड़ने के दौरान पकड़ा गया
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। बुधवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आदमपुर के शिव मंदिर में लगने वाले सावन माह की शिवरात्रि मेले में ले गया। जब वह देर रात प्रेमिका को छोड़कर जाने लगा, तो ग्रामीणों और परिजनों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही प्रेमी के परिजन भी प्रेमिका के गांव शीतला सराय पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई घंटे चली पंचायत
गुरुवार को गांव में ढाई घंटे चली पंचायत के बाद यह तय हुआ कि प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराई जाएगी। दोनों परिवार और प्रेमी-प्रेमिका इस फैसले पर सहमत हो गए। इसके बाद, गांव के शिव मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से दोनों के फेरे कराए गए। 

विज्ञापन

पांच साल पहले मिले थे दोनों
बताया गया है कि दोनों एक ही बिरादरी के हैं। बताते हैं कि दोनों की जान-पहचान पांच साल पहले युवती की बहन की शादी में हुई थी, जो प्रेमी के गांव में हुई थी। उसी समय से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे चोरी-छिपे मिलते रहे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed