फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lord Rama's procession taken out with pomp

रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama's procession taken out with pomp
Lord Rama's procession taken out with pomp - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। रामलीला प्रबंध समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भव्य रथ पर सवार भगवान राम की छवि देखते ही बनती थी। बरात का अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। अग्रसैन बाजार में वरमाला का आयोजन किया गया। यहां माता सीता ने भगवान राम के गले में वर माला पहनाई।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद आयोजित रामलीला में शुक्रवार को भगवान राम की बरात निकाली गई। रामलीला मैैदान से शुरू हुई बरात में सबसे आगे हाथी चल रहा था। हाथी पर राजा दशरथ व अन्य राजपरिवार के लोग सवार थे। उसके पीछे भव्य रथ पर भगवान राम धनुष लिए सवार थे। उनके पीछे रथ पर तीनों भाई सवार थे। बैंड वाले धार्मिक धुनें पेश कर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। चंदौसी से आए केरल की मशहूर झांकी विशेष आकर्षण का केेंद्र रही। कलाकारों ने अपनी नृत्य कला से लोगों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण व शिव-पार्वती की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। बरात कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसैन बाजार, पुराना स्टेट बैंक तिराहा, गढ़ी मंदिर होती हुई गंज बाजार पहुची। यहां बनाई गई जनकपुरी में सीता जी ने भगवान राम के गले में वरमाला पहनाई। पूरा पांडाल सीताराम के जयकारे से गूंज उठा। इस मौके पर अजय गोयल, रूपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सुशील अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, दिनेश पवार, नरेंद्र सिंह, विकास अग्रवाल, कमल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed