{"_id":"5f188ed28ebc3e63dd0c0048","slug":"loot-in-amroha-jpnagar-news-mbd3567223116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने निजी चिकित्सक से नकदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने निजी चिकित्सक से नकदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया (अमरोहा)। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने निजी चिकित्सक के साथ तमंचे के बल लूटपाट की। कनपटी से तमंचा सटाकर वारदात को अंजाम दिया। जान से मारने की धमकी दी। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह वारदात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर-मनौटा मार्ग की है। क्षेत्र के खैया माफी गांव निवासी मोहम्मद हनीफ का बेटा मोहम्मद हसन मुरादाबाद के जामा मस्जिद क्षेत्र में क्लीनिक चलाता है। रोज की तरह वह मंगलवार की रात क्लीनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। अभी उसकी बाइक चौधरपुर-मनौटा मार्ग के निकट हसनपुर कलां के जंगल में पहुंची तो सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर बंधक बना लिया। उसकी जेब में रखे 1100 रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन जिवाई चौकी पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि घटना उनकी जानकारी में नहीं है। किसी ने घटना से संबंधित तहरीर भी नहीं दी है।