फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot,criminal,farmer

किसान बीड़ी पीता रहा रुपये लेकर भागे बदमाश

Sat, 15 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 15 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
loot,criminal,farmer
लूट - फोटो : amar ujala
गांव सिहाली जागीर में प्रथमा बैंक की शाखा के बाहर एक बुजुर्ग किसान गमछे में लपेटकर रखे साढ़े तीन लाख रुपये बाइक पर रखकर बीड़ी पीता रहा और बाइक सवार बदमाश थैला लेकर भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ घटना स्थल पर पहुंच गए, पूछताछ की। इधर, बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला निवासी अबरार पुत्र नत्थू ने गांव में जमीन खरीदने के लिए गजरौला के ओरियंटल बैंक से शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे छह लाख पच्चीस हजार रुपये निकाले थे। इस दौरान अबरार के साथ गांव में रहने वाला उसका रिश्तेदार खुर्शीद पुत्र नथुआ और तुफैल पुत्र छोटे भी थे।
विज्ञापन

 
अबरार के मुताबिक, बैंक से रुपये निकालने के बाद वहीं पर गांव वसीकला निवासी रिश्तेदार मुन्नू को उधार के ढाई लाख रुपये चुका दिए, जबकि पच्चीस हजार रुपये खुर्शीद को दे दिए। इसके बाद तीनों साढ़े तीन लाख रुपये प्रथमा बैंक में जमा करने के लिए सिहाली जागीर पहुंच गए। अबरार और खुर्शीद बैंक में रुपये जमा करने की पर्ची लेने अंदर चले गए, जबकि गमछे में लिपटे हुए साढ़े तीन लाख तुफैल के हवाले कर दिए। तुफैल रुपयों को बाइक की टंकी पर रखकर बीड़ी पीने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि, इस बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और बाइक की टंकी पर रखे रुपये लेकर गजरौला की दिशा में भागने लगे। तुफैल के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सके। सिहाली जागीर में किसान के साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की खबर पर कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया और सीओ ओमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों को तलाशा, लेकिन नाकाम हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed