{"_id":"5ef63cef8ebc3e43067a6c51","slug":"loot-at-hiway-gajraula-news-mbd35383502","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली लस्सी पिलाने के बाद कार लूटी, चालक को हाईवे पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली लस्सी पिलाने के बाद कार लूटी, चालक को हाईवे पर फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/रजबपुर(अमरोहा)। दिल्ली से बुकिंग कर लाई स्विफ्ट डिजायर कार के चालक (मालिक) को बदमाश ने पिलखुवा में नशीली लस्सी पिला दी। इसके बाद बेहोश होने पर कार के साथ ही दो मोबाइल और 15 हजार रुपये लूटकर उसे गजरौला थाना की सीमा से सटे रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खेत में फेंक दिया। सुबह सवेरे उसकी आंख खुली तो वह पास ही स्थित एक ढाबे पर पहुंचा और वहां से फोन करवाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर उसी की दूसरी गाड़ी का चालक और भाई यहां आ पहुंचे और उसे सीएचसी लेकर आए। यहां पहुंची रजबपुर पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए।
शुक्रवार की सुबह सवेरे एक युवक हाईवे पर गांव यकबगड़ी में स्थित मोगा ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट की साइड में मुरादाबाद की दिशा में एक खेत से निकलकर अर्द्धबेहोशी की हालत में वहां पंक्चर की दुकान करने वाले अरशद के पास पहुंचा। बताया कि उसका नाम अशोक पुत्र राजवीर सिंह है। वह मयूर विहार फेज 3, जीडी कालोनी ए 571 नई दिल्ली का रहने वाला है। बदमाश ने उसे लूट लिया है। एक मोबाइल नंबर देकर उस पर बात कराने की गुहार की। इस पर अरशद ने उसकी बाद दिल्ली में रहने वाले उसी की दूसरी गाड़ी के चालक अवधेश से करा दी। अवधेश ने इसकी सूचना अशोक के बड़े भाई विनोद को दी।
इस पर दोनों आनन-फानन में यहां पहुंचे और अशोक को सीएचसी लेकर आए। यहां अशोक ने बताया कि गुरुवार की शाम को आठ बजे सरिता विहार दिल्ली से एक युवक उसकी स्विफ्ट डिजायर पिलखुवा (हापुड़) के लिए बुकिंग पर लाया था। पिलखुवा पहुंचकर वह उसे अपनी बहन के घर ले गया। कुछ ही देर में लस्सी के दो गिलास लेकर आया और एक गिलास लस्सी उसे जबरन पिला दी। अशोक के मुताबिक लस्सी पीकर वह अपने होश खो बैठा। शुक्रवार की सुबह होश आया तो खुद को यहां एक खेत में पड़ा पाया। वहीं घटना की जानकारी होने पर रजबपुर पुलिस ने ढाबे पर पहुंचकर जानकारी ली और बाद में यहां सीएचसी में उसके बयान दर्ज किए। वहीं रजबपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव ने बताया कि घटना हापुड़ क्षेत्र में हुई है। खुलासे के लिए पुलिस प्रयासरत है। हापुड़ पुलिस से भी संपर्क किया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
चार माह पूर्व खरीदी थी नई कार
गजरौला। सीएचसी में मौजूद अशोक के बड़े भाई विनोद ने बताया कि दोनों भाइयों का दिल्ली में ट्रेवल एजेंसी का काम है। वे अपनी-अपनी गाड़ियां खुद ही चलाते हैं। हालांकि अन्य गाड़ियों पर चालक भी रखे हुए हैं। विनोद ने बताया कि अशोक ने लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार चार माह पूर्व ही खरीदी थी। लॉकडाउन के कारण गाड़ी तब से घर में ही खड़ी हुई थी। बुकिंग मिलने पर अशोक खुद की उसे लेकर निकल पड़ा लेकिन हापुड़ में लूट ली गई।
एक से अधिक रहे होंगे बदमाश
गजरौला। पिलखुवा (हापुड़) में दिल्ली की गाड़ी के चालक को नशीली लस्सी पिलाकर लूटने के बाद हाईवे पर जनपद अमरोहा की सीमा में फेंकने वाले बदमाशों की संख्या एक से अधिक रही होगी। हालांकि सीएचसी में मौजूद अशोक ने बताया था कि उसे दिल्ली से एक युवक बुक करके लाया था। वहीं रजबपुर इंस्पेक्टर सतीश यादव का कहना है कि कार लूट का राज पिलखुवा में ही छिपा हुआ है। वहां की पुलिस के सहयोग से घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।