{"_id":"5aee09b64f1c1b60098b86c3","slug":"lock-ultrasound-foud-to-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील अल्ट्रासाउंड केंद्र चलता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील अल्ट्रासाउंड केंद्र चलता मिला
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Sun, 06 May 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
ultrasound
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस महीने पहले सील किया गया अल्ट्रासाउंड शनिवार को चलता मिला। सील तोड़कर यहां मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। पुलिस बल के साथ सेंटर पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ को देख कर्मचारी वहां से भाग निकले। मोहल्ले के लोगों के विरोध के चलते टीम अस्पताल सील नहीं कर पाई। डिप्टी सीएमओ ने संचालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
डिप्टी सीएमओ डा. दिनेश खत्री ने बताया कि अब्दुल करीब इंटर कालेज के निकट स्थित एक हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित था। करीब दस महीने पहले डाक्टर नौकरी छोड़कर चले गए थे। इसके बाद अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया था। लेकिन शनिवार को सूचना मिली की सील मशीन से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही डिप्टी सीएमओ ने टीम के साथ हॉस्पिटल पर छापा मार दिया। डाक्टरों को आते देख संचालक और स्टाफ दूसरे रास्ते से भाग निकले। डिप्टी सीएमओ के मुताबिक हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड की सील और कपड़े की गांठ खोलकर अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। जांच पड़ताल में तौलिया पर केमिकल लगा पाया गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन थिएटर में भी दवाइयां भी मिली हैं। डिप्टी सीएमओ डा. दिनेश खत्री ने टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार को भी मौके पर बुला लिया। मोहल्ले वालों के विरोध के चलते टीम बिना अस्पताल सील किए लौट आई। वहीं हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।