{"_id":"5ecd602f8ebc3ee0a301a137","slug":"lock-down-jpnagar-news-mbd350475121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 62 दिन बाद आज दायीं पटरी की ओर खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 62 दिन बाद आज दायीं पटरी की ओर खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दुकानों को खोलने के लिए आखिरकार सहमति बन गई है। प्रशासन और कारोबारियों की बैठक में घंटों जद्दोजहद के बाद एक दिन दायीं और दूसरे दिन बायीं पटरी की दुकान खोलने पर सहमति बन गई है। दुकानों को खोलने के लिए कोतवाली के गेट को सेंटर बनाया गया है। उसके आधार पर शहर के विभिन्न मोहल्लों की दुकानें 62 दिन के बाद खुलेंगी। बुधवार को दायीं पटरी की दुकानें खुलेंगी। प्रशासन ने कारोबारी नेेताओं को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए हर हाल में पालन का निर्देश दिया है। किसी तरह के उल्लंघन पर कार्रवाई तय है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉक डाउन 4.0 जारी है। अब पांच दिन और बाकी है। शहर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बाईपास स्थित मैरिज हॉल में हुई। इसमें सभी व्यापारिक संगठन से जुड़े लोग शामिल रहे। व्यापारी नेताओं ने दुुकानों को खोलने के लिए अपने अपने तर्क रखें। एक व्यापारी नेता ने दाहिने और बायीं पटरी के आधार पर दुकान खोलने का प्रस्ताव रखा। व्यापारियों के अलावा अफसरों ने सहमति जता दी। इसके बाद दुकानों के खोलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। एसडीएम सदर विवेक यादव ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि भीड़ एकत्र नहीं हो। यह जरूर सुनिश्चित कर लें।
फेस कवर, मास्क और ग्लव्स पहनना जरूरी
दुकानदारों को फेस कवर, मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। बगैर मास्क के है खरीदार तो ग्राहक को नहीं मिलेगा सामान।
खुलेंगे रेस्टोरेंट, दुकान में मिठाई खाने की मनाही
लजीज पकवान के शौकीन लोगो के लिए अच्छी खबर है। रेस्टोरेंट भी अब खुलेंगे। होम डिलेवरी की अनुमति दी गई है। इसके अलावा मिठाई की दुकानें खुलेंगी लेकिन केवल खरीद सकते हैं दुकान में खाने पर पूरी तरह रोक है।
विज्ञापन
शराब के लिए आपस में छह फीट की दूरी बनाएं
सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना प्रतिबंधित है। बिक्री वाली दुकानों के बाहर एक दूसरे के बीच छह फीट की दूरी सुनिश्चित की जाएगी। एक समय पर पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे।
स्ट्रीट वेंडर और पटरी व्यवसायी भी फेस कवर लगाएंगे
स्ट्रीट वेंडर/पटरी कारोबारी को काम करने की छूट दी गई है। यह लोग अपने काम को करेंगे लेकिन मास्क और ग्लव्स जरूर लगाएंगे।