फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Local people should be alert about encroachment on Waqf property

Amroha News: वक्फ की संपत्ति पर कब्जे को लेकर सजग हों स्थानीय लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Local people should be alert about encroachment on Waqf property
अमरोहा। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने कहा कि वक्फ की संपत्ति के संरक्षण के लिए आम आदमी को भी सजग होना होगा, तभी वक्फ संपत्तियों पर कब्जे के मामले रोके जा सकते हैं। मोहल्ला गुजरी में कब्रिस्तान की चहारदीवारी को लेकर स्थानीय लोगों की सराहना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वे शहर पहुंचे। यहां बिजनौर रोड से सटे रास्ते पर चल रहे कब्रिस्तान की चारदीवारी के निर्माण कार्य का जायजा किया। कब्रिस्तान के संरक्षण को लेकर लोगों की इस पहल की सराहना की। इसके बाद उन्होंने दरगाह शाह विलायत में पहुंचकर चादरपोशी की और दरगाह का निरीक्षण भी किया। दरगाह के सौंदर्यीकरण को लेकर मुतवल्ली हसन शुजा नकवी से बातचीत की। शहर के मोहल्ला गुजरी के एहले सादात द्वारा इस कब्रिस्तान की चारदीवारी कराई जा रही है। बीते दिनों कब्रिस्तान से संबंधित जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद लोगों ने अवैध कब्जे को रोकते हुए कब्रिस्तान की चारदीवारी कराने का निर्णय लिया था। उन्होंने स्थानीय लोगों की इस पहल की सराहना की। दूसरे लोगों को भी वक्फ संपत्ति के संरक्षण को लेकर जरूरी कदम उठाए जाने के लिए आवाहन किया। हसन इमाम, शाने हैदर व डॉ लाडले रहबर ने उन्हें कब्रिस्तान की तारीख की जानकारी दी। इस दौरान मुतवल्ली सुहैल मुर्तजा, हसन शुजा नकवी, शाने हैदर नकवी, खुर्शीद हैदर जैदी, शजर अली, कमर अली, अली मोहताशिम रजा, शाने मुजतबा, डॉ शारिक रियाज, वसीम अब्बास, लियाकत अली, विलायत अली, हाजी मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed