{"_id":"66de1e198bd412996d0650d4","slug":"live-your-life-according-to-the-teachings-of-rasool-khuda-mufti-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-125360-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूले खुदा की सीरत के मुताबिक जिंदगी गुजारें : मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूले खुदा की सीरत के मुताबिक जिंदगी गुजारें : मुफ्ती
विज्ञापन
अमरोहा।
जामा मस्जिद के मुदर्रिस मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने रसूले खुदा की सीरत के मुताबिक जिंदगी गुजारने का पैगाम दिया। उन्होंने युवाओं को नशे की दुनिया से निकालकर दीन के रास्ते पर लाते हुए पाबंद नमाज बनाने पर जोर दिया।
मुस्लिम कमेटी के संयोजन में ईद मिलादुन्नबी के 17 दिवसीय कार्यक्रम का तीसरा जलसा शनिवार रात शहर के मोहल्ला शफातपोता स्थित मस्जिद अल कुरैश में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान-ए-करीम की तिलावत से जुबैर इब्ने सैफी, मौलाना साद अमरोहवी ने की। मुफ्ती मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने नशाखोरी को सभी बुराइयों की जड़ बताया। कहा, जो शराब पीता है वो मुसलमान ही नहीं है। दीन-दुनिया में कामयाबी के लिए रसूले अकरम की सीरत को अपनाने पर जोर दिया। अध्यक्षता इकबाल अहमद खां ने की, जबकि संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष डाॅ.अफसर परवेज ने की। इस दौरान आसिफ कुरैशी, मुराद आरिफ एडवोकेट, डाॅ. सिराजुद्दीन हाशमी, वहाब सैफी, सभासद फहीम शाहनवाज, एजाज कुरैशी, डाॅ. जफर महमूद आदि मौजूद रहे।