{"_id":"615766b58ebc3e61f02bd9de","slug":"lineman-climbed-on-pole-to-fix-electricity-dies-due-to-current-dhanaura-news-mbd4046758125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव कैसरा में शुक्रवार की सुबह एक लाइनमैन की बिजली ठीक करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। वे मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। बिजली अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हो गए।
क्षेत्र के गांव मुकीमपुरा निवासी जगवीर पुत्र हेतराम उम्र 35 साल बिजली विभाग में संविदा पर काम करता था। वह शुक्रवार की सुबह गांव कैसरा में खंभे पर चढ़ कर बिजली में आई खराबी को दूर कर रहा था। बताया जाता है कि जगवीर ने ढयोटी बिजलीघर से शटडाउन भी लिया था। अचानक किसी ने आपूर्ति चालू कर दी। बिजली का करंट लगते ही जगवीर खंभे से नीचे आ गिरा। मौके पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर जगवीर के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर शेरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। वे मुआवजा दिए जाने व जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर अधिशासी अधिकारी नीरज कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। बिजली अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर परिजनों ने शव को वहां से हटा दिया।