फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   light

आसान किस्त के लिए सुस्त है रजिस्ट्रेशन, 21599 बकाएदार बाहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
light
अमरोहा। जिले में आसान किस्त योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रगति बेहद धीमी है। बिजली के चार किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट है। बावजूद इसके महज 59.27 प्रतिशत पंजीयन हो सके हैं। अब तक 21,599 बकाएदार पंजीयन से बाहर हैं। इन बकाएदारों को 29 फरवरी तक पंजीयन का मौका है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजली के उपभोक्ताओं को बकाया बिल में 100 प्रतिशत छूट के लिए पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड को निर्देश दिया। इसके तहत 11 नवंबर से आसान किस्त योजना शुरू है। शहर के उपभोक्ता को 12 और देहात के बकाएदार को 24 किस्त में बिल को जमा करना है। दो से अधिक किस्त लैप्स होने पर योजना से बाहर हो जाएंगे। योजना के प्रति बकाएदारों का रुझान नहीं बढ़ने पर निगम ने पंजीयन की अवधि में दो बार विस्तार किया है। बावजूद इसके पंजीयन की प्रगति उत्साहजनक नहीं है। जिले में 31 जनवरी तक कुल 27,973 बकाएदारों का पंजीयन हुआ था, लेकिन दूसरी बार के विस्तार के बाद अब तक 31,426 बकाएदार रजिस्ट्रेशन कराए हैं। एक फरवरी से 3,453 बकाएदारों का पंजीयन हुआ है। जो कुल बकाएदारों का महज 6.51 प्रतिशत हो रहा है। ऐसे में पंजीयन की प्रगति में सुधार नहीं आया तो शत प्रतिशत बकाएदारों का पंजीयन मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

यह हैं चिह्नित बकाएदार और रजिस्ट्रेशन का ब्योरा
वितरण खंड बकाएदार रजिस्ट्रेशन
अमरोहा प्रथम 11911 7071
अमरोहा द्वितीय 11269 7981
गजरौला प्रथम 16605 9070
गजरौला द्वितीय 13240 7304
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed