{"_id":"6a00cbc7e76f481c59055931","slug":"leopard-spotted-again-near-kamalpuri-village-villagers-in-panic-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163334-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कमालपुरी गांव के पास फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कमालपुरी गांव के पास फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
विज्ञापन
नौगावां सादात। शनिवार दोपहर कमालपुरी गांव के पास आबादी क्षेत्र में तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। गांव के युवकों ने उसका वीर वायरल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
नौगावां सादात क्षेत्र में पिछले करीब एक वर्ष से तेंदुआ लगातार अलग-अलग स्थानों पर देखा जा रहा है। कमालपुरी, अलीपुर कलां तथा गंग नहर किनारे के जंगलों में तेंदुए की गतिविधियां लगातार सामने आती रही हैं। इस दौरान एक तेंदुए की मौत भी हो चुकी है, जबकि दो तेंदुओं को वन विभाग पकड़ चुका है। इसके अलावा कई ग्रामीणों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। शनिवार की दोपहर गांव के कुछ युवकों की नजर आबादी के नजदीक घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद गांव में लाउडस्पीकर से ऐलान कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई। तेंदुए के गांव के करीब पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकलने में सतर्कता बरतने लगे। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इलाके में पिंजरा भी लगाया जाएगा।