फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen in Shahpur Paigambarpur, panic among villagers

Amroha News: शाहपुर पैगंबरपुर में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Shahpur Paigambarpur, panic among villagers
अमरोहा। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव शाहपुर पैगंबरपुर में देर रात खेत में पानी चला रहे किसान ने तेंदुए को देखा। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। काफी तलाश किया मगर पता नहीं चला। शाहपुर पैगंबरपुर में तेजपाल सिंह अपने खेत में पानी चलाने के लिए गए थे। उन्होंने गांव की दक्षिण दिशा में अवधेश शर्मा के खेत में तेंदुआ देखा। तेंदुआ देख उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर काफी ग्रामीण आ गए और तेंदुए को तलाश किया मगर उसका कहीं पता नहीं चला। तेंदुए के पैरों के निशान देख ग्रामीण डरे हुए हैं। वे अकेले खेत पर जाने से बच रहे हैं। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। वन दरोगा नेपाल सिंह ने बताया कि अभी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही सूचना मिलेगी पिंजरा लगाया जाएगा तेेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed