फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard reached towards population, panic among people

आबादी की ओर पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Leopard reached towards population, panic among people
ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक देने के बाद तेंदुए ने अब आबादी की तरफ रुख कर लिया है। रविवार की रात तेंदुआ नगर से सटे एक कॉलेज में घुस गया। कॉलेज से सटी कांशीराम कॉलोनी में भी तेंदुआ काफी देर तक घूमता रहा। आबादी की ओर रुख करने से लोग दहशत में हैं। वहीं वन विभाग ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। ग्राम सैरकपुर, अमहेड़ा, मुसल्ले पुर, मलहुपुरा आदि में तेंदुए ने पशुओं को अपना निवाला बनाने का प्रयास कर चुका है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा दो पिंजरे भी लगाए हैं। अब तेंदुआ नगर आसपास देखा जा रहा है। रविवार देर रात तेंदुआ बछरायूं रोड स्थित एक कॉलेज की दीवार फांद कर अंदर घुस गया। तेंदुआ नजदीक स्थित कांशीराम कॉलोनी में भी देखा गया। यहां कॉलोनी निवासी सुरेश, श्याम ने तेंदुए को कॉलोनी में घूमते हुए देखने का दावा किया है। लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल। इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई है। लेकिन विभाग ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed