फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard made nilgai a morsel in Gangapuri forest

Amroha News: गंगापुरी के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया निवाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard made nilgai a morsel in Gangapuri forest
गजरौला। गंगापुरी के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को शिकार बनाया। सुबह खेतों में गन्ना छीलने गए ग्रामीणों ने नीलगाय के अवशेष देख शोर मचाया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों संग जंगल में कांबिंग की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गंगापुरी गांव निवासी बुद्धू सिंह, धीरेंद्र सिंह, मिंटू, रोहित, राहुल, जसराम, महकार आदि ग्रामीण खेतों में गन्ना छीलने गए। उनकी नजर खेत में मृत पड़ी नीलगाय पर गई। पास जाकर देखा तो उसके शरीर का काफी मांस तेंदुए द्वारा खाया हुआ था। सूचना पाकर वन कर्मी शाह आलम टीम के साथ गांव में पहुंचे। घटना की ग्रामीणों से जानकारी ली। मौके पर गए, जहां पर नीलगाय मृत पड़ी थी। इसके बाद ग्रामीणों संग जंगल में कांबिंग की। तेंदुए द्वारा नीलगाय को निवाला बनाया जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। बताते चलें कि तेंदुए ने नजदीकी गांव घासीपुरा में कई बकरियों को अपना निवाला बनाया है। बीते दिनों तिगरी को जा रहे कार सवारों को सड़क पार करते देखा गया था। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed