फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leopard had been seen in shahjadpur

शहजादपुर के जंगल में मिले तेंदुए के दो शावक

Sat, 18 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 18 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
leopard had been seen in shahjadpur
फाइल फोटो
वन प्रभाग के गांव के खेतों में तेंदुए के दो शावक मिल गए। खबर सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए। भीड़ में मौजूद कुछ साहसी युवक शावकों को उठाकर गांव ले आए। वन विभाग के अफसरों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


आनन फानन में वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ गांव में पहुंचे। शावकों को रेंज कार्यालय लाया गया। पशु चिकित्साधिकारी बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया। प्राणी उद्यान कानपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार की अपराह्न 3.30 बजे नौगावां सादात थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव के लोग खेतों में काम कर रहे थे। गांव निवासी राजेंद्र सिंह के खेतों में तेंदुए के दो शावक मिल गए। खेत में तेंदुए के शावक मिलने की खबर पल भर में ही पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण खेतों पर पहुंचे। शावक-15-20 दिन के थे। भीड़ में शामिल कुछ युवक शावकों को कपड़ों के जरिए पकड़ लिया। गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी कि गांव में तेंदुए के दो शावकों को युवक पकड़ लाए हैं। सूचना पर रेंजर एनके जोशी टीम के सुमित राठी,  केपी सिंह, बाकर रजा, विजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार को साथ गांव में पहुंचे। शावकों को पिंजरे में बंद कर कब्जे में लिया।

रेंज कार्यालय जटीवन लाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मंशा राम को बुलाकर दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद शावकों को प्राणी उद्यान कानपुर भेज दिया गया। 


प्रभाग के शहजादपुर के जंगल में तेंदुए के दो शावक मिले थे। जिनको ग्रामीण गांव में ले आए। वन विभाग की टीम गांव गई। दोनों शावकों को रेंज कार्यालय ले आए। प्राथमिक उपचार कराया गया। प्राणी उद्यान कानपुर भिजवा दिए हैं।-मोहम्मद उमर खान प्रभागीय वन अधिकारी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed