फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard found sitting on the way to Kamalpuri village

Amroha News: कमालपुरी गांव के रास्ते पर बैठा मिला तेंदुआ, वापस भागे राहगीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard found sitting on the way to Kamalpuri village
अमरोहा।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन से नौगांवा सादात क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। शेखूपुरा इम्मा और रामपुर जुन्नारदार के बाद अब तेंदुआ कमालपुरी गांव में सड़क पर बैठा देखा गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण तेंदुए को देखकर उल्टे पांव भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी का सायरन बजाकर तेंदुए को भगाया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में बीलना पुल से मंडी धनौरा के लिए जाने वाले रास्ते पर कमालपुरी गांव के पास बुधवार रात करीब आठ बजे सड़क पर तेंदुआ आकर बैठ गया। कमालपुरी निवासी उमेश शर्मा बाइक से घर जा रहे थे। बाइक की हेडलाइट की रोशनी में उन्होंने सड़क पर तेंदुआ बैठा देखा, तो उनके होश उड़ गए। इस पर वह बाइक को मोड़कर वापस जाने लगे और कुछ दूर पर अन्य राहगीरों के आने पर वह हॉर्न बजाकर तेंदुए के हटने का इंतजार करने लगे, लेकिन तेंदुए के न हटने पर उमेश व अन्य राहगीर बीलना अड्डे पर आ गए। यहां पर वाहन चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पुलिस टीम को लेकर धनौरा रोड पर निकल पड़े। गाड़ी के शीशे बंद कर सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ सड़क के बीच पर बैठा मिला। इस दौरान करीब आधा घंटा का समय बीत गया था। पुलिस की गाड़ी की हेडलाइट की तेज रोशनी और सायरन की आवाज सुनकर तेंदुआ जंगल में भाग गया। उसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ के राहगीरों को निकाला। वहीं क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग की दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed