फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard fell in the well in Hasanpur's Vanshiwala Maharpur, could not be removed even after 22 hours

हसनपुर के वंशीवाला महरपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, 22 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard fell in the well in Hasanpur's Vanshiwala Maharpur, could not be removed even after 22 hours
खेत से घर लौट रहे किसान द्वारा टार्च जलाने से हुई रोशनी में आंखें चौंधियाने से तेंदुआ कुएं में गिर गया। जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे। पीलीभीत से आई रेस्क्यू टीम भी ट्रैंकुलाइजेशन की मदद से तेंदुए को 22 घंटे बाद भी कुएं से बारह नहीं निकाल पाई। अब मंगलवार को फिर से तेंदुए को बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के वंशी वाला महरपुर निवासी ओमपाल सिंह खड़गवंशी ने बताया कि वह रविवार रात 11 बजे खेत से सिंचाई कर घर लौट रहा था। गंगा बांध से खेतों की तरफ जा रहे संपर्क मार्ग पर उसने रोशनी के लिए टार्च जलाई तो खेतों की तरफ से भाग रहे तेंदुए को देख उनके होश उड़ गए। आंख पर टार्च की रोशनी पड़ने से तेंदुआ गांव निवासी बीरबल के खेत में सूखे कुएं में गिर गया। कुएं की गहराई करीब पंद्रह फीट मानी जा रही है। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम पहुंची। तेंदुए के कुएं में गिरने की भनक लगने पर गांव के लोग इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे। तेंदुआ कौतूहल का विषय बन गया। वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर शीशपाल सिंह बिष्ट स्टाफ के साथ गांव में पहुंचे। वह मौके वन विभाग के चौकीदारों को तैनात कर चले गए। कुएं पर जाल बिछा दिया और गार्डर रख दिया। ताकि कोई ग्रामीण कुएं में न गिर जाए। सोमवार सुबह होने पर सीएफओ विजय सिंह एवं एसडीओ अजय कुमार पांडेय, रेंजर के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे जिले के वन विभाग की फोर्स के बुला लिया गया। शाम करीब चार बजे पीलीभीत से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed