{"_id":"681fa6fa49583344470a23b7","slug":"leopard-cubs-seen-again-in-budhanpur-mafi-panic-in-villagers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139682-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुढ़नपुर माफी में फिरे दिखे तेंदुए के शावक, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुढ़नपुर माफी में फिरे दिखे तेंदुए के शावक, ग्रामीणों में दहशत
Sun, 11 May 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 11 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गांव बुढ़नपुर माफी में शुक्रवार की सुबह खेत में झाड़ियों में फिर से तेंदुए के दो शावक देखे गए। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग ने पिंजरा लगाने की मांग की है।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर माफी में तीन दिन पहले गांव निवासी गिरवर यादव के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले थे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को उसकी स्थान पर छोड़कर जाने को कहा था। ग्रामीणों का कहना था कि पहले तीन शावक थे, मगर अब दो ही शावक रहे गए हैं। मादा तेंदुआ 48 घंटे बाद मौके पर पहुंची और अपने दोनों शावकों को अपने साथ ले गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने देखा कि गिरवर सिंह के खेत से पांच सौ मीटर की दूरी पर अखिलेश त्यागी के खेत में झांड़ियों के बीच शावक छिपे हैं। शावकों की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त हो गया। मामले की जानकारी वन विभाग को देकर पिंजरा लगाने की मांग की है। वन दरोगा केपी सिंह का कहना है कि जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए काे पकड़ लिया जाएगा।