फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard caught in a snare; rescue operation lasts three hours

Amroha News: शिकंजे में फंसा तेंदुआ, तीन घंटे चला रेस्क्यू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught in a snare; rescue operation lasts three hours
गजरौला (अमरोहा)। राज्य वन्यजीव अभयारण्य में शिकारियों के लगाए शिकंजे में नर तेंदुआ फंस गया। रविवार सुबह तिगरी चेक पोस्ट से मोहरका पट्टी जाने वाले मार्ग पर गंगा तटबंध किनारे तेंदुए को फंसा देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया। उसके पैर और पेट पर चोट के निशान मिले हैं। तीन से चार वर्ष के तेंदुए का जटी वन स्थित डीएफओ कार्यालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने तेंदुए को शिकंजे में फंसा देखा। उन्होंने शोर मचाकर अन्य लोगों को सूचना दी। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर धनौरा रेंजर अवनीश कुमार, वन दरोगा संतोष कुमार और कर्मचारी दीनदयाल टीम के साथ पहुंचे। वनकर्मियों ने सावधानी से तेंदुए को शिकंजे से निकालकर सुरक्षित पकड़ा और उपचार के लिए डीएफओ कार्यालय परिसर पहुंचाया।
विज्ञापन

राज्य वन्यजीव अभयारण्य में धनौरा और हसनपुर रेंज के 58 गांव आते हैं। तिगरी चेक पोस्ट से मोहरका पट्टी मार्ग किनारे गंगा तटबंध का क्षेत्र भी अभयारण्य में है, जहां वन्यजीवों के शिकार पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद शिकंजा लगाए जाने से वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नर तेंदुए की उम्र करीब तीन से चार साल है। उसके पैर और पेट पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि किसानों ने फसल की सुरक्षा के लिए जो तार लगाए हैं, उनसे तेंदुआ जख्मी हुआ होगा। जंगल में शिकंजा किसने लगाया, इसकी जांच की जा रही है। तेंदुए की सेहत में सुधार होने पर उसे चिड़ियाघर या उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा जाएगा।
-राजीव कुमार, डीएफओ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed