फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard came in front of milk van in Malaysia village, video made

Amroha News: मलेशिया गांव में मिल्क वैन के सामने आया तेंदुआ, बनाया वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Leopard came in front of milk van in Malaysia village, video made
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए की दहशत और दस्तक लगातार बनी हुई है। सोमवार रात गांव मलेशिया से चौखट को जाने वाले मार्ग पर एक तेंदुआ मिल्क वैन के सामने आ गया। चालक ने ब्रेक मारकर वाहन को रोका। वहीं, इस बीच तेंदुआ भी गन्ने के खेत में छिप गया।
जिले में जगह-जगह तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीण में डर बना है। किसान अकेले खेत में जाने से डरते है। तेंदुआ आएदिन कहीं न कहीं किसी पालतू या जंगली जानवर को भी शिकार बना रहा है। वहीं, सोमवार रात भी गांव मलेशिया से चौखट जाने वाले मार्ग पर करीब आठ बजे अरबाज मलिक मिल्क वैन लेकर जा रहा था। इस दौरान अचानक वाहन के सामने तेंदुआ आ गया। जिसे देखकर अरबाज डर गया। उसने वैन रोक दी। वहीं, वैन की लाइट की रोशनी से तेंदुआ गन्ने के खेत में छुप गया। मिल्क वैन की हेडलाइट में अरबाज के सहयोगी ने तेंदुए की वीडियो बना ली। इससे पहले तेंदुए ने ग्राम मलेशिया में एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया था। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग की टीम से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। जिले में पहले भी कई जगह तेंदुआ दिखाई चुका है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
विज्ञापन

शकूराबाद में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

गजरौला। शकूराबाद में तेंदुए ने कुत्ते को अपना निवाला बनाया। सुबह जंगल में कुत्ते के अवशेष देख तेंदुए द्वारा निवाला बनाए जाने की जानकारी हुई। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। खेतों में अकेला जाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शकूराबाद निवासी ग्रामीण रविवार रात घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक शोर मचने पर घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते गांव में भीड़ लग गई। एक दूसरे से जानकारी करने पर पता चला कि तेंदुए ने आवारा कुत्ते को अपना निवाला बना लिया है। ग्रामीणों ने रात में ही वन विभाग की टीम को सूचना दी। सोमवार सुबह मतीन, अली जफर, आरिफ, इशहाक, यामीन, रियासत आदि ग्रामीणों ने जंगल में कुत्ते के अवशेष देखे। जिसको रात में तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था। ग्रामीणों ने तेंदुए दिखाई देने का भी दावा किया। उन्होंने वन विभाग की टीम को सूचना दी। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाए जाने की मांग की। तेंदुए द्वारा कुत्ते को निवाला बनाए जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। खेतों में अकेला जाने से कतराने लगे हैं। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि तेंदुए की सूचना मिली है। टीम गांव में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed