फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attacks woman while sleeping, villagers in panic

Amroha News: सोते समय महिला पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks woman while sleeping, villagers in panic
बुरावली/आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव फरोट में घर में सोते समय माया देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के गांव फरोटा में किसान वीर सिंह का घर गांव के बीच में बना है। रोजाना की तरह बुधवार रात को परिवार के लोग घर पर सोए हुए थे। उनकी पत्नी माया देवी घर के आंगन में सोई थी। रात करीब एक बजे दीवार फांदकर तेंदुआ घर में घुस आया और चारपाई पर सो रही माया देवी पर हमला बोल दिया। मायादेवी ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। आसपास के मोहल्ले के लोग भी जाग गए। लोगों के शोरगुल की आवाज सुनकर तेंदुआ भाग गया। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

वन दरोगा सुमित कुमार ने कहा कि हो सकता है कि महिला पर तेंदुए ने नहीं किसी जंगली कुत्ते ने हमला किया हो। फिर भी जंगली जानवर की तलाश की जाएगी। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उधर, ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पूर्व पास के गांव लालापुर में तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया था। उस समय भी तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए ने नीलगाय और बकरी के बच्चे को बनाया निवाला

मंडी धनौरा।
क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तेंदुए ने बुधवार रात नीलगाय और बकरी के बच्चों को अपना निवाला बनाया। बृहस्पतिवार सुबह दोनों के अवशेष पड़े मिले। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।

क्षेत्र में लगातार देखे जा रहे तेंदुए के बावजूद वन विभाग उनको पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। बुधवार रात गांव कुआखेड़ा में तेंदुआ नूर मोहम्मद की दो बकरी उठाकर ले गया। बृहस्पतिवार सुबह नूर मोहम्मद के घर से कुछ दूरी पर ही दोनों के अवशेष पड़ मिले। नूर मोहम्मद गांव में बाहरी हिस्से में रहता है। वहीं, गांव टोनिया माफी में मंगलवार रात तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। गांव टोनिया निवासी किसान नेता दिगराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने नलकूप के पास नीलगाय के बच्चे के अवशेष पड़े थे। एक छुट्टा गोवंशीय पशु के अवशेष खेत में पड़े मिले हैं। उन्होंने तेंदुए के जोड़े और दो बच्चों को देखने का दावा भी किया है। क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। ग्रामीण अपने खेतों पर अकेले जाने से डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वही वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed