{"_id":"6404f259bb9ffcf88b0f8ce5","slug":"leopard-attacks-bike-riders-narrowly-escapes-jpnagar-news-c-15-1-77737-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेंदुए ने बाइक सवारों पर किया हमला, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेंदुए ने बाइक सवारों पर किया हमला, बाल-बाल बचे
Mon, 06 Mar 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। तेंदुए ने बाइक सवार युवकों पर हमला कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक की शर्ट फट गई। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी से इंकार कर रहे हैं। रहरा थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी राशिद पुत्र शराफत और बांसका कला निवासी आकिल पुत्र खैराती रविवार रात पतेई खादर से बांसका कला जा रहे थे। रास्ते में तेंदुए ने हमला कर दिया। पीछे बैठे आकिल की तेंदुए के पंजे से शर्ट फट गई। जैसे ही बाइक सवारों को तेंदुए के हमले की जानकारी हुई तो उन्होंने बाइक दौड़ दी। शोर मचाते हुए गांव में पहुंच गए। आकिल का कहना है कि तेंदुए के साथ दो शावक भी थे। मनोज सैनी तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है ग्रामीणों ने करवाने की मांग की है।
वन दरोगा सुमित राठी का कहना है कि तेंदुए से संबंधित कोई जानकारी कहीं से प्राप्त नहीं हुई है यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दिया है तो मौके पर जाकर उसकी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
वन दरोगा सुमित राठी का कहना है कि तेंदुए से संबंधित कोई जानकारी कहीं से प्राप्त नहीं हुई है यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दिया है तो मौके पर जाकर उसकी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन