फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attacked the young man who went to take fodder on the farm

Amroha News: खेत पर चारा लेने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked the young man who went to take fodder on the farm
मंडी धनौरा (अमरोहा)। खेत पर चारा लेने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ युवक को छोड़कर खेत में जा छिपा। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में राजू मजदूरी करते हैं। बुधवार की शाम वह गांव के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। चारा काटते समय झाड़ियों से निकले तेंदुए ने राजू पर हमला कर दिया, जिसमें राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मदद को दौड़े और शोर मचाया। शोर-शराबा होने पर तेंदुआ खेतों में छुप गया। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। उपजिलाधिकारी संजय चौधरी ने बताया मामला जानकारी में नहीं है। गांव में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed