फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Law and order has failed in the state; Atiq was murdered while under police protection: Chandrashekhar

प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल, पुलिस सुरक्षा में हुई थी अतीक की हत्या : चंद्रशेखर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Law and order has failed in the state; Atiq was murdered while under police protection: Chandrashekhar
हसनपुर (अमरोहा)। आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना (बिजनौर) के सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोप लगाया कि बुलडोजर कार्रवाई में मुसलमानों, दलितों और पिछड़ों के साथ मस्जिदों व मदरसों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर रविवार को हसनपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने जैसी शैली में कहा कि वह बिजनौर जिले की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें। दावा किया कि वह मुख्यमंत्री को चुनाव हराकर दिखा सकते हैं। ऐसा नहीं कर पाने पर राजनीति छोड़ देंगे। इस दावे के साथ उन्होंने योगी आदित्यनाथ के मुकाबले अपनी चुनावी हार का पुराना अनुभव भी सुनाया। कहा कि वर्ष 2022 में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन

पूरे संबोधन में प्रदेश सरकार के प्रति हमलावर रहे चंद्रशेखर ने कहा कि स्कूल बंद हो रहे हैं, जबकि शराब के ठेके खुल रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक हो रहे हैं। किसानों को फसलों का उचित मूल्य, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल रहा। चीनी मिलों पर करोड़ों बकाया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष होने के बावजूद सरकार ने उन्हें 16 महीने जेल में रखा था। अंत में चुनावी सभा की शैली में आह्वान करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार से उन्हें हर एक हिसाब चुकता करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हसनपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी शाहनवाज इकबाल, मंडल प्रभारी देवेंद्र बैंसला, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकेश कुमार, राजू खेबान, नासिर अली, अथर अहसान और हाफिज नूर मोहम्मद समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

00
चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने सभा में एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग उठाते हुए कहा कि ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषण, स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने, एक्सप्रेसवे की खराब हालत पर भी चर्चा की। सभा के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को मीडिया कर्मी बताते हुए पीछे से मंच पर चढ़ने का प्रयास किया। रोकने पर कार्यकर्ताओं और उसके बीच तीखी बहस होने लगी। इस घटना पर भी चंद्रशेखर ने मंच से पुलिस की भूमिका और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed