फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Land transactions for the Ganga Expressway will be halted.

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीनों की खरीद-फरोख्त पर लगेगी रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Land transactions for the Ganga Expressway will be halted.
अमरोहा। मंगरौला टी-प्वाइंट से अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपीडा के नोटिफिकेशन के बाद एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाली जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लग जाएगी। फिलहाल तहसील स्तर पर गाटा संख्याओं के मिलान का काम चल रहा है। जमीन अधिग्रहण के लिए शासन स्तर से समिति गठित होगी, जो किसानों से समझौते के आधार पर बैनामा कराएगी।
विज्ञापन

प्रस्तावित 116.85 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का करीब 44 किलोमीटर हिस्सा अमरोहा जिले से गुजरेगा। यह प्रयागराज-मेरठ गंगा एक्सप्रेसवे के मंगरौला टी-प्वाइंट से जुड़कर हरिद्वार तक जाएगा। हसनपुर के 17 और मंडी धनौरा के 35 गांव इसकी जद में आएंगे। करीब 950 किसानों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में होगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे बनने से अमरोहा से हरिद्वार की दूरी और यात्रा समय घटेगा। साथ ही दिल्ली, मेरठ और प्रयागराज का सफर भी आसान होगा। परियोजना से जिले में उद्योग, पर्यटन, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल इसका पूरा मानचित्र तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
950 से अधिक किसानों की भूमि होगी अधिग्रहित
परियोजना के तहत जिले के 950 से अधिक किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहित होने की संभावना है। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर उद्योग, वेयरहाउस, होटल, पेट्रोल पंप, लॉजिस्टिक हब और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन सभी अभिलेखों का सत्यापन कर रहा है।
---
52 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
परियोजना के दायरे में अमरोहा जिले की हसनपुर और धनौरा तहसील के 52 गांव शामिल किए गए हैं। धनौरा क्षेत्र के अटारी, मुरीदपुर, मीरपुर, बल्दाना असगर अलीखा, बस्तौरी माफी, जलालपुर कलां, झनकपुरी, नगलिया बहादिरपुर, ब्रह्मपुर भूड़, यकबगड़ी, बस्तौरी, शेखूपुर शमाली, रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम, छज्जूपुरा माफी, मोहम्मदी माफी, हासमपुर भूड, कौराला, होशंगपुर उर्फ कटपुरा, कुआंखेड़ा, बेगपुर माफी, चककुआं खेड़ा, भटौला शुमाली, पेली, खंडसाल, रछौटी, बंश गोपालपुर, बुद्धपुरा, डींगरा, पट्टीपुर माफी, हैबतपुर चौधरियान, पारा खालसा, वालीपुर, हसनपुर क्षेत्र के रुखालू, शकरौली, गुलामपुर, भैंसरौली, बायखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कला, मछरई, याकूबपुर, सेमला, बसेड़ा खुर्द, आलमपुर, अब्दीपुर, पूठी, कटाई
...
सर्किल रेट में की बढ़ोतरी
निबंधन विभाग जिले की सभी गाटा संख्याओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने में जुटा है। एआईजी स्टांप अनूप कुमार सिन्हा के अनुसार जिले की लगभग पांच लाख गाटा संख्याओं का शत-प्रतिशत डेटा फीड किया जा चुका है। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों समेत जिले भर में सर्किल रेटों में बढोतरी प्रस्तावित की है। जिसमें 25 अगस्त तक लोगों से आपत्तियां मांगी गई है।

.........
यूपीडा की ओर से नोटिफिकेशन के बाद एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहण की जाने वाली जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी जाएगी। इसमें तेजी के साथ काम चल रहा है। इसके निर्माण से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। फिलहाल रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहण होने वाली जमीनों के उन गाटा संख्याओं की क्रय-विक्रय पर रोग लगाई गई है। जो रेलवे लाइन निर्माण में आएंगे।
-डॉ. नितिन गौड़, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed