Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Land sought from administration for trauma center in Gajraula

Amroha News: गजरौला में ट्रामा सेंटर के लिए प्रशासन से मांगी जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Land sought from administration for trauma center in Gajraula
अमरोहा। सीएमओ ने हाईवे पर ट्रामा सेंटर की स्थापना के लिए एसडीएम मंडी धनौरा से जमीन मांगी है। 2500 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। कहा है कि ट्रामा सेंटर नहीं होने के कारण हाईवे पर हादसे में घायल लोगों को समय पर इलाज न मिलने से माैत हो जाती है। बीते साल ही सैकड़ों लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बीते माह एसडीएम मंडी धनौरा के नाम पत्र लिखा। कहा कि गजरौला क्षेत्र में हाईवे पर ट्रामा सेंटर बेहद जरूरी है। हाईवे और उसके आसपास अन्य मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी तरह कई बार आग में झुलसने के मामले सामने आए। हादसों में घायलों और आग में झुलसे लोगों को नगर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया जाता है, लेकिन घायलों और झुलसे लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं होने के कारण उनको जिला अस्पताल या हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण लोगों की माैत हो जाता है। ट्रामा सेंटर बनने से हादसे में घायल लोगों की जान बचाई जा सकती थी। ट्रामा सेंटर के लिए 2500 वर्ग मीटर जमीन मांगी गई है। सीएमओ ने डीएम को भी यह पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----









विधायक ने सदन में उठाई थी ट्रामा सेंटर की मांग
सीएमओ ने एसडीएम मंडी धनौरा को लिखे पत्र में कहा कि 18 सितंबर 2024 को मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने विधानसभा में ट्रामा सेंटर के निर्माण की मांग उठाई थी। विधायक की मांग को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सीएमओ को हाईवे पर ट्रामा सेंटर की स्थापना के निर्देश दिए हैं।



-------
ट्रामा सेंटर के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमीन देख ली है। मैं भी जल्द ही भूमि का निरीक्षण करूंगी। उसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। -
चंद्रकांता एसडीएम मंडी धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed