{"_id":"5e443f4f8ebc3ee5f748e662","slug":"land-encrochment-in-gram-samaj-hasanpur-news-mbd3396772184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की 200 बीघा भूमि पर खड़ी फसल हुई नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की 200 बीघा भूमि पर खड़ी फसल हुई नीलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर जनूबी में ग्राम समाज की करीब 200 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बोई गई गन्ने फसल को एसडीएम की मौजूदगी में नीलाम कर दिया गया। इससे भू-माफियाओं में खलबली मची हुई है। फसल नीलामी के बाद भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा।
बताते हैं कि तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर जनूवी में ग्राम समाज की सैकड़ों बीघा भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से गन्ने की फसल बोई थी। किसान यूनियन की पंचायत में ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग तेज हुई। उधर, ग्राम प्रधान व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी तक से की। शीघ्र ही भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग थी। इस मामले में कई ग्रामीणों के खिलाफ आदमपुर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को एसडीएम विजय शंकर व तहसीलदार अर्चना शर्मा की मौजूदगी में उक्त भूमि की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले उसी गांव के मिट्ठनलाल के नाम फसल की नीलामी कर दी गई। उपजिलाधिकारी विजय शंकर ने बताया कि करीब 200 बीघा भूमि की नीलामी नौ लाख पचास हजार रुपये में की गई है। शीघ्र ही भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।