फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lakhs of devotees took a dip in the Ganga on Pitru Amavasya

Amroha News: पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees took a dip in the Ganga on Pitru Amavasya
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पितृ विसर्जन अमावस्या पर बुधवार को ब्रजघाट और तिगरीधाम गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पितरों का तर्पण किया। गंगा में तड़के से शुरू हुआ स्नान दोपहर बाद तक जारी रहा। वहीं, भीड़ के चलते तिगरी-गजरौला मार्ग पर भी भीषण जाम लगा रहा।
तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक पितरों के तर्पण के लिए पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन वह सभी लोग अनिवार्य रूप से पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाते हैं, जिनके माता-पिता या इनमें एक दुनिया में नहीं है। गंगा में स्नान कर कुशा को जल अर्पित करने और धार्मिक अनुष्ठान करने से पितृ प्रसन्न और तृप्त होते हैं। ऐसे में बुधवार को पितृ विसर्जन अमावस्या होने के चलते बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

जिससे कि तड़के ही गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण कर सकें। ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने सूरज की किरण निकलने से पहले ही गंगा में स्नान शुरू कर दिया। हर-हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। गंगा मैया के जयकारे और हर-हर गंगे के उद्घोष से ब्रजघाट और तिगरी गंगा तट गूंज उठे। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण किया। सुबह शुरु हुआ स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक का चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed