फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer dies under suspicious circumstances, fear of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances, fear of murder
आदमपुर थाना के गांव में युवक का शव मिलने पर जमा भीड़ एवं विधायक। - फोटो : HASANPUR
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव निरयावली खादर के जंगल में 28 वर्षीय मजदूर का शव पड़ा मिला। हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पर ही शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी विनोद (28) पुत्र वीर सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। विनोद की शादी 13 वर्ष पूर्व आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी चमेली देवी से हुई थी और शादी के बाद सब कुछ सही तरह से चल रहा था। लेकिन डेढ़ वर्ष से पति पत्नी में अनबन रहने लगी। जिसको लेकर कई बार पंचायत के माध्यम से दोनों में सुलह समझौता भी कराया गया था। गुरुवार सुबह को निरावली खादर के जंगल में रास्ते के किनारे विनोद का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक विनोद के बड़े भाई लेखराज का कहना है कि बुधवार की शाम लगभग 6 बजे दो अज्ञात युवक आए थे। जिनके बारे में विनोद कुछ भी नहीं जानता था। लेकिन विनोद की पत्नी चमेली उन्हें भलीभांति जानती है। दोनों युवकों के साथ विनोद कहीं चला गया था। तब से ही विनोद घर नहीं आया था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। आरोप लगाया कि विनोद की हत्या की गई है। उसकी पत्नी पर शक जताया है। मृतक के पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे छोड़े हैं। जिनमें कपिल उम्र 10 वर्ष पूजा उम्र 8 वर्ष निखिल उम्र 6 वर्ष है।
विज्ञापन

- क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि मृतक के बड़े भाई लेखराज की तहरीर पर मृतक की पत्नी सहित दो अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तथ्य आएंगे उसी आधार पर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने परिजनों की दी सांत्वना
विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की और मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद मदद कराने का भरोसा दिया। उधर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी ने भी परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed