फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer dies in road accident, chaos

सड़क हादसे में मजदूर की मौत, कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in road accident, chaos
अमरोहा। बर्फ लेने अमरोहा जा रहे साइकिल सवार मजदूर को ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह हादसा अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मीरा सराय चौराहा बाईपास पर हुआ। मीरा सराय गांव में विजेंद्र सिंह(45) का परिवार रहता है। पेशे से मजदूर विजेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी पतेश्री के अलावा पांच बेटे और एक बेटी है। उनके दो बेटे शोभित और अमित गांव-गांव बदाम शेक का ठेला लगाकर मजदूरी करते हैं। बेटों के लिए विजेंद्र सिंह रोजाना अमरोहा से बर्फ लाकर देते थे। सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे वीरेंद्र सिंह अमरोहा से बर्फ लेने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

इस दौरान वह साइकिल पर सवार थे। जैसे ही उनकी साइकिल गांव के चौराहा बाईपास पर पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उनकी साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे शोभित कुमार की तहरीर पर ई रिक्शा चालक शाकिर निवासी मोहल्ला लकड़ा अमरोहा नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed