{"_id":"5aaec62c4f1c1ba8768b6256","slug":"kolkata-crime-branch-officers-enquiry-shami-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमी-हसीन जहां विवाद: दस लोगों से सवा घंटे तक पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमी-हसीन जहां विवाद: दस लोगों से सवा घंटे तक पूछताछ
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर अली नगर स्थित मोहम्मद शमी के घर पूछताछ के दौरान आपस में बात करते क्राइम ब्रांच के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी हसीन जहां के आरोपों से घिरे क्रिकेटर मोहम्मद शमी के परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई है। हसीन के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कोलकाता से आई क्राइम ब्रांच की टीम शमी के गांव में करीब सवा घंटे रही। टीम ने मामा, चाचा, फूफा सहित करीब दस लोगों से पूछताछ की। बाद में कुछ लोगों को डिडौली थाने में बुलाकर भी जानकारी ली गई।
रविवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब कोलकाता क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम डिडौली थाना पहुंची। जहां से डिडौली पुलिस को साथ लेकर टीम ने क्रिकेटर शमी के गांव सहसपुर में उनके घर पर छापा मारा। टीम को शमी के घर पर ताला मिला। इसके बाद टीम ने शमी के रिश्ते के चाचा, मामा, फूफा, तहेरे भाई सहित करीब दस लोगों से पूछताछ की। ये पूछताछ करीब सवा घंटे चली। इसके बाद क्राइम ब्रांच कोलकाता की टीम साढ़े छह बजे गांव से निकल गई।
डिडौली थाने पहुंची टीम ने दोबारा शमी के रिश्तेदारों को बुलाकर थाने में पूछताछ की। इस दौरान सभी से अलग-अलग जानकारी ली गई। इस दौरान डिडौली इंस्पेक्टर संतोष कुमार अपनी टीम के साथ गांव में मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने शमी के घर का बनाया नक्शा :
पत्नी के गंभीर आरोपों में घिरे मोहम्मद शमी के घर पहुंची कोलकाता क्राइम ब्रांच पुलिस ने घर का पूरा नक्शा तैयार किया। घर के हरके कोने को कैमरे में कैद किया। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों व ग्रामीणों से परिजनों से भी शमी-हसीन के बीच संबंधों को लेकर बातचीत की। कोलकाता पुलिस के पहुंचे ही गांव में हड़कंप मचा रहा। हालांकि ग्रामीणों ने शमी की हिमायत करते हुए हसीन के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।