{"_id":"5f4aacc98ebc3e17653c61e9","slug":"kisan-samman-nidhi-jpnagar-news-mbd36082516","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा फीडिंग में खामियों के कारण पीएम सम्मान निधि से वंचित 60 हजार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाटा फीडिंग में खामियों के कारण पीएम सम्मान निधि से वंचित 60 हजार किसान
विज्ञापन
अमरोहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की डाटा फीडिंग में हुईं खामियों को दूर करने में कृषि विभाग के पसीने छूट रहे हैं। शासन की सख्ती के चलते योजना से वंचित किसानों को तलाशा जा रहा है। अधिकतर किसानों के आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर गलत हैं। जिले में करीब 60 हजार किसान सम्मान निधि से वंचित है। ऐसे में डाटा फीडिंग और पोर्टल पर सत्यापन करने में दिक्कत आ रही है। इसमें प्रथमा बैंक से जुड़े 40 हजार किसानों के बैंक अकाउंट दुरुस्त करने के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। फिलहाल कृषि विभाग कार्यालय में डाटा दुरुस्त करने का कार्य जोरों पर चल रहा है।
जिले में कुल 2. 65 हजार किसान हैं। इसमें से 2.26 हजार किसान सम्मान निधि पाने के लिए पात्र हैं। लेकिन, मात्र 1.68 किसानों को धनराशि मिल रही है। अबतक छह किस्तें किसानों को खातें में पहुंच चुकी हैं। लेकिन, करीब 60 हजार किसान योजना से वंचित हैं। उनके डाटा में गड़बड़ियां हैं। किसी के खाते नंबर गलत है तो किसी का आधार नंबर। इन किसानों को एक भी किस्त नहीं मिल सकी है। प्रथमा बैंक से जुड़े 40 हजार किसानों के खाता नंबर गलत है, जिस कारण इन किसानों योजना का लाभ नहीं मिल सका है। कोरोना कॉल में बढ़ी दुश्वारियोें के बीच केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही पीएम किसान सम्मान निधि से कई किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई, तो हजारों काश्तकारों के चेहरे आज तक नहीं खिल सके। जिले में लगभग 60 हजार किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित हैं। विभागीय कर्मचारी इन किसानों का डाटा सुधारने में तेजी से जुटे हुए हैं।
छह किस्तों में मिला किसानों को लाभ
पहली किस्त - 1,85,198
दूसरी किस्त - 1,39,542
तीसरी किस्त- 64,198
चौथी किस्त- 1,15,326
पांचवीं किस्त- 1,02,730
छठी किस्त - 47,971
इसलिए वंचित हैं किसान
अमरोहा। जिले में 60 हजार किसान योजना के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित हैं। वंचित किसानों के बैंक और आधार कार्ड में नंबर गलत होना या बैंक का नाम, आईएफसी कोड न मिलने के कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। डाटा सुधारकर लखनऊ भेजने में विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन
प्रथमा बैंक के 40 हजार खाते गड़बड़
अमरोहा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथमा बैंक की शाखा में जिले के 1,30 हजार किसानों के खाते हैं। इसमे 90 हजार किसानों के खाते सही मिले हैं। जबकि 40 हजार किसानों के खाते गड़बड़ हैं। इन किसानों की रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई है। वहीं से खाता नम्बर ठीक कराया जाएगा
सरकारी तंत्र के रवैए से परेशान किसान
अमरोहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पाने के लिए कृषि विभाग कार्यालय पर किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है वंचित किसान सरकारी तंत्र के रवैया से परेशान हो उठे हैं। इसमें हजारों किसान ऐसे हैं, जो चार या पांच बाढ़ से अधिक अपने कागज विभाग में जमा कर चुके हैं। बावजूद इसके योजना की धनराशि आज तक उनके खाते में नहीं पहुंची है। जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर पिछले एक सप्ताह से किसानों की लंबी लाइन लगी रहती है।
- जिन किसानों की त्रु़टि के कारण पीएम सम्मान निधि नहीं आ रही है। उनका डाटा सही करवा कर लखनऊ भेजवाया जा रहा है। सभी किसानों का डाटा मिलने के बाद मेल से भेजकर सही करवाने का कार्य चल रहा है। सभी किसानों को लाभ दिलाया जाएगा।
- राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी