फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Killing of bovine animal in the field, three accused arrested

खेत में गोवंशीय पशु की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Killing of bovine animal in the field, three accused arrested
हसनपुर के घंसूरपुर में गोवंश पशु के अवशेष मिलने पर जमा भीड़ एवं पुलिस। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर/रूखालू। कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह को ग्रामीणों ने पशु के पड़े अवशेष देखे तो आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से अवशेषों को मिट्टी में दफनाया। इसके बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में घंसूरपुर खालसा रोड पर गांव निवासी कलुआ के ईख के खेत में रोड के नजदीक गोवंश पशु के अवशेषों को कुत्ते नोच रहे थे। लोगों ने देखा तो रोष फैल गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव निवासी भाजपा के रूखालू मंडल महामंत्री महेश खड़गवंशी ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने अवशेषों को जेसीबी की मदद से में दफनाया। उधर, पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि गोकशी के मामले में जांच पड़ताल के बाद मोहल्ला लालबाग निवासी अख्तर, मोहल्ला कुरैशियान निवासी सरफराज, गांव पिपलौती कला निवासी इसरार के गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के नाम पहले भी गोकशी के मामले में प्रकाश में आ चुके हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एक आरोपी के परिजन कोतवाली पहुंच गए और उसके निर्दोष होने का दावा करते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed