{"_id":"5e3851938ebc3e4afd2fd184","slug":"kidnaping-gajraula-news-mbd338603515","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा, मुझे ढूंढना मत मैं सहेली के साथ जा रही हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा, मुझे ढूंढना मत मैं सहेली के साथ जा रही हूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। पापा, मुझे ढूंढना मत, मैं अपनी सहेली के साथ मेरठ जा रही हूं। यही रहकर पढ़ाई करूंगी और खर्च निकालने के लिए काम भी कर लूंगी। मैं अपना अच्छे से ध्यान भी रखूंगी। अपने मोबाइल पर पुत्री के नंबर से आया मैसेज देख पिता के होश उड़ गए। उन्होंने थाने पहुंचकर पुत्री की गुमशुदगी की तहरीर दे दी।
सोमवार की अपराह्न थाने आए गांव चकनवाला निवासी भीम सिंह ने वहां मौजूद एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री रविवार की अपराह्न चार बजे घर से कहकर निकली थी कि किसी की जन्मदिन पार्टी में जा रही है। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को काफी चिंता हुई। उसके फोन पर भी संपर्क किया लेकिन सफलता नहीं मिली। रिश्तेदारी और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की। भीम सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह उनके मोबाइल नंबर पर उनकी पुत्री के नंबर से मैसेज आया। इसमें कहा गया है कि पापा, मुझे ढूंढना मत, मैं अपनी सहेली के साथ मेरठ आ गई हूं। यही रहकर पढ़ाई करूंगी और खर्च निकालने को काम भी कर लूंगी। मैं अपना अच्छे से ध्यान भी रखूंगी...। उन्होंने पुलिस से अपनी लापता पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई। देर शाम एसएसआई ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।