फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   keshpal and room

केशपाल संग तीन रूममेट भी लापता, मलेशिया में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 11 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
keshpal and room
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
मलेशिया से लापता हुए थाना रजबपुर के गांव नगलिया जट निवासी केशपाल संग उसके तीन रूममेट भी लापता हैं। मलेशिया के औरंगपुर में एक कंपनी के इन चारों कर्मचारियों की 24 दिसंबर से ही कोई खबर नहीं है। केशपाल के लापता रूममेट में दो पाकिस्तान और एक पंजाब के अमृतसर का रहनेवाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


17 दिन बाद भी इन चारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल मलेशिया के औरंगपुर में इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर, केशपाल के परिजन उसकी खबर के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मंगलवार को केशपाल के परिजन सांसद के कैंप कार्यालय पहुंचे। सांसद कंवर सिंह तंवर ने भारत और मलेशिया के दूतावास से संपर्क साधा है।
विज्ञापन


रजबपुर के ग्राम नगलिया जट निवासी केशपाल सिंह मलेशिया के एंपेंग में पांडान इंडाह में किराये के कमरे में तीन और लोगों के साथ रह रहा था। वह यहां एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो नवंबर को अपने दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने के बाद फिर मलेशिया लौटा था। काफी समय से मुरादाबाद में खुशहाल रोड स्थित बैंक कॉलानी में हाऊस नं 557 में रह रहे परिजनों से बातचीत भी होती थी। इधर, केशपाल की पत्नी ललिता के मुताबिक 29 दिसंबर से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। इस पर परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बरामदगी गुहार लगाई। वहीं क्षेत्रीय सांसद कंवर सिंह तंवर से भी मदद मांगी।

 इस पर सांसद ने भारत और मलेशिया दूतावास को पत्र भेज कर संपर्क साधा। मंगलवार शाम को पता चला कि, मलेशिया में केशपाल के साथ तीन रूममेट भी रहते थे। केशपाल और तीनों रूम मेट 24 दिसंबर से ही लापता हैं। चारों की गुमशुदगी की रिपोर्ट मलेशिया के औरंगपुर थाने में दर्ज है।


सांसद बोले- मलेशिया के दूतावास के संपर्क में, जल्द मिलेगी जानकारी
अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर ने बताया कि केशपाल के मलेशिया से लापता होने का मामला संज्ञान आने पर भारत और मलेशिया के दूतावास को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, मंगलवार की शाम मोबाइल पर जानकारी मिली है कि केशपाल और उसके तीनों रूम मेट 24 दिसंबर से लापता हैं, चारों का मोबाइल भी स्विच ऑफ है, जिसका रिपोर्ट भी वहां दर्ज है, मलेशिया दूतावास से लगातार संपर्क किया जा रहा है। 


बेटा बोला- अभी खास जानकारी नहीं, सुबह का इंतजार
गजरौला। मंगलवार देर शाम केशपाल के बेटे योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को सांसद कंवर सिंह तंवर के संपर्क में रहे। सांसद ने दिल्ली और मलेशिया दूतावास समेत कई जगह संपर्क किया। जवाब में कोई खास जानकारी हासिल नहीं हुई। बुधवार सुबह फिर से संपर्क करने को कहा गया है। अब सुबह होने का इंतजार है। वहीं योगेंद्र की मां ललिता मंगलवार को बीजेपी नेता तरुण विजय से मिलने गई है। कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed