{"_id":"5a78b8f84f1c1b92268b8811","slug":"kawandiye-angry-becouse-of-no-bus-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे बस नहीं मिलने पर भड़के कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे बस नहीं मिलने पर भड़के कांवड़िये
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा रोडवेज बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि का त्योहार जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार, गोमुख और नीलकंठ के लिए कांवड़ लेकर निकलने लगे हैं। सोमवार को भी कांवड़ियों के कई जत्थे रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे लेकिन चार घंटे तक बस नही मिलने पर उनका गुस्सा भड़क गया। शिवभक्तों ने परिवहन निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों व शिवभक्तों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ते देख आनन फानन में रोडवेज प्रबंधन ने बस की व्यवस्था करके शिवभक्तों को गंतव्य की ओर रवाना किया।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर्व को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लेकिन परिवहन निगम की ओर से इसकों को गंभीरता नहीं बरती जा रही है। सोमवार को नौगावां सादात क्षेत्र के गांव धाबड़ी के कांवड़ियों के कई जत्थे रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे। लेकिन करीब चार घंटे तक कोई बस नही मिली। इसके बाद शिवभक्तों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित शिवभक्तों ने परिवहन निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के दौरान भक्तों की रोडवेज कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। पहले ही दिन हुई अव्यवस्था से विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं के गुस्से को काबू में करने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने आननफानन में बस की व्यवस्था कर शिवभक्तों को हरिद्वार की ओर रवाना किया। प्रदर्शन करने में धर्मपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, टीटू, शिवम कुमार, सोनू सिंह, जयकरन सिंह, बंटी जाटव, बंटी सैनी आदि शिवभक्त मौजूद रहे।