फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kavi samelan and mushayara

‘‘मैं दिल की सरजमीन सजाने में लगा हूं, मंदिर तेरा हुसैन बनाने में लगा हूं’’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
kavi samelan and mushayara
अमरोहा। दुरवेश फाउंडेशन के तत्वावधान में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन इमाम हुसैन साहब के जन्मदिन के मौके पर किया गया। जिसमें कवियों, शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश कर खूब वाह-वाही लूटी।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि शहर के मोहल्ला खत्री धर्मशाला में आयोजित कवि सम्मेलन, मुशायरे का आगाज तिलावते कलामे पाक से इरफान बाकरी ने की। मंच पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश वर्मा, अस्करी रजा, सतेंद्र धारीवाल, महेंद्र कुमार, मुकेश दर्पन, नाशिर नकवी, महबूब हुसैन रहे। डॉ मुकेश दर्पन ने कहा...मैं दिल की सरजमीन सजाने में लगा हूं, मंदिर तेरा हुसैन बनाने में लगा हूं। करबो बला से जाता है जन्नत को रास्ता, ये बात हिंदूओं को बताने में लगा हूं।। भुवनेश शर्मा ने यू कहां...नम आया था जबां पर सरजमीने हिंद का, जन हिंदू क्यों न दें इब्ने अली पर शान से। सोचता हूं ऐ भुवन इससे अयां ये राज है, उनको खुशबू ए वफा आई थी हिंदुस्तान से।। हुमांयू हैदरी ने ऐसे कहा...मातमे हजरते शब्बीर से ये फैज मिला, हम भी गाजी के वफादार कहे जाने लगे। ताजदार नाजिम ने कुछ यू कहा...आओ संसार में यूं स्वर्ग का सामान करें, हम हुसैनी है सभी लोगों का सम्मान करें। इनके अलावा नौशा अमरोहवी, हसन मुजतबा वाहिद, सतेंद्र धारीवाल, हैदर किरतपुरी, डॉ शमशुल हसन, सामी नकवी, जिया काजमी, सिकंदर अमरोहवी, डॉ आसिम, सरफराज, वसीम, अफसर, शाहनवाज तकी, नाजिम हुसैन आदि ने भी अपने कलाम पेश किए। कनवीनर भुवनेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed