{"_id":"6213d94899cc8927c0465c60","slug":"kanwariyas-will-have-to-reach-gajraula-at-3-pm-gajraula-news-mbd419552291","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों को अपराह्न तीन बजे पहुंचना होगा गजरौला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों को अपराह्न तीन बजे पहुंचना होगा गजरौला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे शिवभक्तों को अगर ट्रेन से जाना है तो उनको इस बार गजरौला रेलवे स्टेशन पर अपराह्न तीन बजे से पहले पहुंचना होगा। वजह है कि इस बार गजरौला से नजीबाबाद तक चल रही पैसेंजर ट्रेन रात में जाने की बजाय दिन में ही रवाना होगी।
फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर ग्रामीण अंचलों के शिवभक्त अधिक संख्या में कांवड़ लाते हैं। ट्रेन का सफर सस्ता और सुलभ होता है। इस कारण अमरोहा, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ जिलों के कांवड़िये ट्रेन से जाते हैं। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लाकर अपने नजदीकी शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर का टिकट सस्ता होने के कारण यह कांवड़ियों की पहली पसंद रही है। इसके अलावा यह अलीगढ़ से वाया डिबाई, बहजोई, चंदौसी, मुरादाबाद, अमरोहा और गजरौला होते हुए नजीबाबाद जाती है। बीते सालों में यह रात में रवाना होती थी और दिन निकलने पर नजीबाबाद छोड़ती थी। यहां से अन्य वाहन में सवार होकर कांवड़िये हरिद्वार पहुंचते थे। इस कारण कांवड़िये शाम को नजदीकी रेलवे स्टेशन से इसमें सवार हो जाते थे। मगर, इस बार पैसेंजर ट्रेन संचालन का समय बदल गया है। यह रात की बजाय दिन में ही अलीगढ़ से गजरौला पहुंचती है। अपराह्न सवा तीन बजे गजरौला से नजीबाबाद को रवाना हो जाती है। कांवड़ियों को पैसेंजर ट्रेन से जाने के लिए गजरौला में तीन बजे से पहले पहुंचना होगा। गजरौला रेलवे स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन से जाने वाले कांवड़ियों को अपराह्न तीन बजे तक गजरौला स्टेशन तक पहुंचना होगा।