{"_id":"62ef6e2d697735315209d9d1","slug":"kanwariyas-died-under-suspicious-circumstances-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: संदिग्ध परिस्थितियों में कांवड़िये की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: संदिग्ध परिस्थितियों में कांवड़िये की मौत, परिजनों में कोहराम
Sun, 07 Aug 2022 01:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:18 PM IST
सार
घटना डिडौली कोतवाली के गांव डिडौली कस्बे की है। यहां शनिवार की शाम को शिविर में कुछ कांवड़िया रुके हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे किनारे कांवरियों के सेवा शिविर के नजदीक कावड़ियों के बड़े की ट्रॉली में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मुरादाबाद के कांवड़िये की मौत हो गई। मौत की सूचना में से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
घटना डिडौली कोतवाली के गांव डिडौली कस्बे की है। यहां शनिवार की शाम को शिविर में कुछ कांवड़िया रुके हुए थे। जिसमें एक बेड़ा गोधनपुर की मजरा थाना मुढा पांन्डे जनपद मुरादाबाद निवासी राम बिहारी (60) पुत्र मेहराजी व उनका बेटा अनिल कुमार भी शामिल थे। रात में विश्राम के लिए कावड़ियों का बेड़ा वहां रुका था। दोनों पिता पुत्र अपने बेड़े की ट्राली में सो गए। रात करीब 11:30 बजे जैसे ही चलने के लिए अनिल ने अपने पिता राम बिहारी को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे।
विज्ञापन
आनन-फानन में सभी कांवड़िए एकत्र हो गए और उन्हें एंबुलेंस की मदद से जोया सीएचसी में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने राम बिहारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पैसे से मजदूर है। मृतक के तीन बेटे और एक बेटी है। पत्नी का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है। कांवड़िया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डिडौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार चौहान का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में कांवड़िये की मौत का मामला जानकारी में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन