फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra: A confluence of faith and enthusiasm everywhere

कांवड़ यात्रा : हर ओर आस्था और उत्साह का संगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: A confluence of faith and enthusiasm everywhere
अमरोहा/गजरौला। सावन माह के तीसरे सोमवार के मद्देनजर कांवडियों के जत्थे गंतव्य को रवाना होते रहे। हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर श्रद्धा और उत्साह का संगम दिखाई दे रहा है। गजरौला से लेकर जोया तक हाईवे पर कांवड़ियों को रेला दिखाई दिया। भगवा रंग की वेशभूषा धारण कर कांवड़ियों का रेला भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए देवालयों की और बढ़ रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये जिले से होकर गुजरे। कोई हरिद्वार तो कोई ब्रजघाट से गंगा जल लेकर लौट रहा है।
विज्ञापन

गजरौला में नगर पालिका की तरफ से चौपला पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां ब्रजघाट व हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, ईओ दीपिका शुक्ला, आदेश अग्रवाल सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा की। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल भगवान शिव और पार्वती रूपी कलाकार ने आग के घेरे में हैरतंगेज करतब दिखाकर मन मोह लिया। काफी देर तक चौपला पर कांवड़ियों का जत्था भजनों पर झूमता रहा।
विज्ञापन

उधर, दोपहर को हिंदू युवा मंच इकाई की तरफ से एक कांवड़ देश के नाम सातवीं कांवड़ यात्रा निकाली गई। भव्य रथ पर शिव की प्रतिमा और उसमें कांवड़ ला रहे शिव भक्त रथ को बोल बम करते हुए खींच रहे थे। नगर में हाईवे पर आई कांवड़ यात्रा पर भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य डॉ. सोरन सिंह ने पुष्प वर्षा की। इसके बाद उन्होंने भव्य रथ को खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---





हाईवे पर सवारी के लिए भटकते रहे यात्री

गजराैला। कांवड़ यात्रा के चलते रविवार को हाईवे पर यात्री वाहन नहीं चलने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे सीओ ऑफिस के सामने यात्री कोई वाहन आ जाने का इंतजार करते रहे। कभी किसी कार को हाथ देकर रोकने की गुहार लगाते तो कोई बाइक सवार से बैठाने के लिए कहता। इस तरह यात्री भटकते रहे। कई तो सवारी नहीं मिलने पर हाईवे से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed