फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kamil and Fazil's exams begin, 47 students absent on the first day

कामिल और फाजिल की परीक्षा शुरू, पहले दिन 47 विद्यार्थी गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kamil and Fazil's exams begin, 47 students absent on the first day
अमरोहा। मदरसा शिक्षा परिषद की कामिल तृतीय और फाजिल द्वितीय वर्ष की सालाना परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। नकल विहीन परीक्षा के लिए बंदोबस्त किए गए थे। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले छात्रों की निगरानी की गई। पहले दिन दोनों पालियों में क्रमश: 47 और 46 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर पुस्तिका को शहर के चिल्ला मोहल्ला स्थित मदरसा दारुल उलूम इस्लामिया अरबिया में जमा किया गया है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव ने बताया कि कामिल तृतीय यानी स्नातक अंतिम वर्ष और फाजिल द्वितीय अर्थात परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए कुल 376 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। जिले में रहमानी नसीम इंटर कॉलेज वासुदेव रोड और शोहरत इंटर कॉलेज नौगांवा सादात के परीक्षा केंद्र में शनिवार से परीक्षा शुरू हो गई है। कामिल तृतीय वर्ष के लिए कुल 247 विद्यार्थी पंजीकृत रहे, जबकि फाजिल द्वितीय वर्ष में कुल 210 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। कामिल तृतीय और फाजिल द्वितीय वर्ष की प्रथम पाली में 55 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, कामिल तृतीय में 37 और फाजिल द्वितीय में 18 विद्यार्थी शामिल हैं वहीं द्वितीय पाली में कामिल तृतीय और फाजिल द्वितीय में 54 विद्यार्थी गैैहाजिर रहे जिसमें कामिल तृतीय में 36 और फाजिल द्वितीय में 18 छात्र छात्राएं शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed