फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CRIME

पेशी पर आया कैदी कोर्ट की हवालात से भागा

Tue, 26 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 26 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
CRIME
कैदी भागा
खबर लगते ही सीओ सिटी, क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी की। फरार हुए कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस दौड़ाई गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। कैदी के फरार होने के मामले में लापरवाही बरतने पर दारोगा, लॉक अप मोहर्रिर व तीन सिपाहियों के खिलाफ सीओ ने सस्पेंशन की संस्तुति की है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुरादाबाद के डिलारी के फरीदपुर गांव निवासी इंसार उर्फ अंसार उर्फ नदीम वाहन चोरी के मामले में बंद है। वह जुलाई-14 से मुरादाबाद जेल में बंद था। सोमवार को एडीजे फर्स्ट की कोर्ट में उसकी पेशी थी।
विज्ञापन



 अन्य कैदियों के साथ ही उसे भी वज्रवाहन से जिला न्यायालय में एडीजे फर्स्ट की कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। किसी समय वह गायब हो गया। मगर सुरक्षा में साथ आए पुलिसकर्मियों को यह भनक नहीं लगी। शाम को पेेशी के बाद वापस जाने के लिए कैदियों की गिनती की गई तो नदीम के नहीं मिलने से हड़कंप मच गया। पहले तो कोर्ट परिसर में तलाश किया गया, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस बाहर दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सिटी शील कुमार व क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर जिला न्यायालय हवालात में पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी की। कैदी को फरार होने के लापरवाह के आरोप में दारोगा, लॉक अप मोहर्रिर व तीन सिपाहियों के खिलाफ सीओ ने सस्पेंशन की कार्रवाई की है।

इन मामलों में था जेल में बंद
जिला न्यायालय के हवालात से फरार होने वाला बदमाश इंसार उर्फ अंसार उर्फ नदीम पर वाहन चोरी के आरोप हैं। बताया जाता है कि, उसने दो साल पूर्व हसनपुर में एक पटवारी की बाइक चोरी की थी। जिसकी हसनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। अमरोहा देहात थाने में भी उसके खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज है तथा गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की गई है। 



पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति
मुरादाबाद के डिलारी के फरीदपुर गांव निवासी वाहन चोर को दारोगा रमेश चंद्र, सिपाही रविंद्र, अमर सिंह व प्रदीप वज्रवाहन से पेशी पर एडीजे फर्स्ट की कोर्ट में ले गए। पेशी होने के बाद वह गायब हो गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों के निलंबन की संस्तुति मुरादाबाद के एसएसपी को की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed