फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Journalist XI beat DM XI by 71 runs

Amroha News: पत्रकार इलेवन ने डीएम एलेवन को 71 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Journalist XI beat DM XI by 71 runs
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे सुशासन सप्ताह के समापन पर जिला प्रशासन एवं जिला पत्रकार बंधु के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकार इलेवन की टीम ने डीएम इलेवन को 71 रनों की करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

रविवार को जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के सौजन्य से जुबिलेंट की सैकेंड कॉलोनी में आयोजित मैच में पत्रकार इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर के इस मैत्री मैच में ट्रायल के तौर पर एसपी आदित्य लांग्हे की गेंद पर डीएम बीके त्रिपाठी ने बल्लेबाजी की। बाद में पत्रकार इलेवन की टीम आते ही मैदान में छा गई। इस टीम के सलामी बल्लेबाज राजीव कुमार ने शतक बनाकर मैन आफ द मैच का खिताब भी हासिल किया। पत्रकार इलेवन ने अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से 188 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। इसके बाद जीत का लक्ष्य लेकर प्रशासन की टीम मैदान में उतरी लेकिन टीम में शामिल पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। वह 65 रन बनाकर कैच आउट हो गए। जबकि टीम में शामिल सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल जीरो और एएसपी राजीव कुमार सिंह मात्र दो रनों पर ही कैच आउट हो गए। डीएम इलेवन की टीम ने मात्र 117 रन ही बनाए और टीम 71 रनों से पराजित हो गई। मैच की कमेंट्री गिरीश पंचभैया, संजय माहेश्वरी और अवनीत चौहान ने की। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने पत्रकार इलेवन टीम के कप्तान को ट्राफी प्रदान की। रनर अप टीम को भी ट्राफी दी गई। इस जुबिलेंट के अशोक राय, डॉ सुजिंदर फोगाट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed