{"_id":"580287f64f1c1b6c6128f35f","slug":"jaynti-of-valmiki","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मना
अमर उजाला ब्यूरो/ अमरोहा
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के वासुदेव तीर्थ पर वाल्मीकि प्रतिमा को टीका करते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव जागरण समिति और अनुयायियों की ओर से शनिवार को महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महर्षि वाल्मीकि को याद किया गया। प्रकट दिवस पर वासुदेव तीर्थ स्थित मंदिर में पूजा की गई। मोहल्ला छंगा दरवाजा में जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल झांकियों ने मन मोह लिया।
शनिवार को वाल्मीकि प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। अनुयायियों ने वासुदेव तीर्थ स्थिथ मंदिर में पूजा की। दीये जलाकर सुख समृद्धि की कामना की। महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव जागरण समिति की ओर से शाम को मोहल्ला छंगा दरवाजा में वाल्मीकि चौक पर जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कलाकारों ने भजनों सबका मन मोह लिया।बर्फ का पहाड़ पर शिवजी का ताडंव, जलती आग पर मां काली का तांडव, गणेश की ओर से सिर पर आघ उठा नृत्या करना, राधाृकृष्ण नृत्य की झांकी, शिवजी की जटा से आग और पानी बरसना आदि झांकियों को देखर लोग झूम उठे। जागरण रात बारह बजे तक चला। जयघोष गूंजते रहे। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन