फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   javed abdi gave gift to maulana abdi

चचा शिवपाल ने धकियाया, सीएम ने दिया जावेद आब्दी को तोहफा

Fri, 09 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 09 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
javed abdi gave gift to maulana abdi
अमरोहा नौगावां तहसील की कैबिनेट की मंजूरी हो जाने पर खुशी में जावेद आब्दी को कंधे पर उठा कर खुशी मनाते समर्थक। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने करीबियों पर एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। चचा शिवपाल यादव से लिए गए मलाईदार विभागों से अपने करीबी सिपहसलारों को नवाजा है। इसी क्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद के चेयरमैन जावेद आब्दी को सिंचाई विभाग का भी सलाहकार बनाया गया है। आब्दी ने इसके लिए सीएम का आभार जताते हुए हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन


नौगावां सादात निवासी मौलाना जावेद आब्दी की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करीबी जग जाहिर है। अपनी इस दोस्ती के लिए आब्दी चचा शिवपाल यादव के धक्के भी खा चुके हैं। इसका इनाम एक बार फिर उन्हें मिला है। मुख्यमंत्री ने चाचा शिवपाल यादव से लिए गए विभागों को पहले तो अपने पास रख लिया था।
विज्ञापन


अब उन्हें अपने करीबियों में बांटा है। इसी क्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी वे सिंचाई विभाग का भी सलाहकार नामित किया है। पहले इन मलाईदार विभागों के मंत्रालय सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के पास थे। जिन्हें चचा से हुई तनातनी के बाद उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर मुख्यमंत्री ने अपने पास रख लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग का भी सलाहकार नामित होने के बाद मौलाना जावेद आब्दी ने अमर उजाला से बातचीत में मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि मुझे जिस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। प्रत्येक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। चाचा शिवपाल यादव की नाराजगी पर कहा कि सीएम की तरह वो मेरे भी चाचा हैं। मेरे प्रति उनमें कोई नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed