फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jam imposed for not arresting the accused

पथराव के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर घायल को मार्ग पर लिटाकर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed for not arresting the accused
हसनपुर के शाहपुर कला में जाम लगाए लोगों को समझाती सीओ श्रेष्ठा ठाकुर। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर/रुखालू। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में दो दिन पूर्व मामूली बात पर हुए मारपीट और पथराव में घायल व्यक्ति की हालत नाजुक होने से एवं आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज ग्रामीणों ने रहरा- हसनपुर मार्ग पर गांव शाहपुर कला में घायल को सड़क पर लिटाकर जाम लगा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। करीब डेढ़ घंटे जाम से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में दो दिन पूर्व गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट के साथ पथराव हो गया था। जिसमें 40 वर्षीय रणवीर घायल हो गया था। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया था। इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी ना होने एवं घायल की हालत में सुधार ना होने से नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने घायल को गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे रहरा हसनपुर मार्ग पर लिटाकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक महेंद्र खड़गवंशी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाएगा। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब डेढ़ घंटे जाम से आवागमन प्रभावित रहा। जिसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि मारपीट के मामले में पहले ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed