फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jam at bijnaur road

बिजनौर रोड पर दिनभर रेंगेे वाहन

Fri, 28 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 28 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
jam at bijnaur road
traffic jam
त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ी भीड़ के कारण बिजनौर रोड पर गुरुवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग रेंग कर गुजरे। जाम में फंसकर शहरवासी और राहगीर परेशान होते रहे।  बिजनौर रोड के अलावा शहर के अंदर की सड़कों पर भी वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। 
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में सड़कों पर जहां भीड़ बढ़ गई है, वहीं अतिक्रमण का जाल भी फैल गया है। बिजनौर रोड फैला बेतहाशा अतिक्रमण गुरुवार को भी जाम का कारण बना रहा। गुरुवार को टीपी नगर चौराहे से लेकर लकड़ा चौराहे से जाम की स्थिति बनी रही। रही सही कसर नो एंट्री में घुसे बड़े वाहनों ने पूरी कर दी। जाम में फंस कर लोग  परेशान होते रहे। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


सिर्फ दिखावे के लिए दिन में नो एंट्री
शहर में दिन के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री सिर्फ दिखावे के लिए रह गई है। कहने को तो शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बंबूगढ़ तिराहे और लकड़ा चौराहे पर पुलिस पिकेट की तैनाती है, लेकिन इसके बाद भी बड़े शहर में आसानी से प्रवेश कर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई वसूल तक ही सीमित होकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed